दिल्ली वासी समझा रहे हैं उत्तराखंड वासियों को दिल्ली सरकार का मॉडल, संगम विहार में सड़क पर चली नाव देखें वीडियो संगम विहार में

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में 2022 में आने वाले चुनावों को लेकर हर कोई राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटा हुआ है वहीं पर बात करें हम आम आदमी पार्टी की तो उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आ जाने के बाद से राज्य के लोगों को केजरीवाल के द्वारा काफी बड़ी-बड़ी बातें वह सपने दिखाए गए वहीं केजरीवाल ने राज्य के लोगों को फ्री बिजली का आश्वासन दिया कि राज्य में यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह राज्य के लोगों को फ्री बिजली देंगे और केजरीवाल ने राज्य के लोगों को दिल्ली का मॉडल भी बताया कि किस प्रकार से उन्होंने दिल्ली में अपने कार्य किए हैं और उनके कार्यों से दिल्लीवासियों को किस प्रकार से लाभ पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि वहीं जहां पर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आकर राज्य वासियों को अपने द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं तो क्या सच में जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री के द्वारा अपने कार्यों की सराहना की गई क्या वाकई दिल्ली के लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों से खुश है।

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

क्योंकि ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इसमें एक युवक नाव में बैठकर दिल्ली के संगम विहार की विधानसभा के विधायक दिनेश मौर्या इस समय उत्तराखंड राज्य में घूम रहे हैं और उनके पार्टी के द्वारा दिल्ली में जो कार्य किए गए हैं और दिल्ली मॉडल को विधायक उत्तराखंड में उत्तराखंड वासियों को समझा रहे हैं वहीं उनकी विधानसभा के लोग उनके क्षेत्र की पोल खोलने में जुटे हुए हैं बता दें कि वीडियो में एक युवक संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में नाव में बैठकर उत्तराखंड वासियों से अपील कर रहा है कि जिस प्रकार से दिल्ली में दिल्ली मॉडल के तहत संगम विहार विधानसभा बारिश के मौसम में पूरी तरह से जलभराव देखने को मिल रहा है ।

यह रही वीडियो देखें इस लिंक से————–

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4454177147966021&id=100001213395911

यह दिल्ली का मॉडल है और यदि आपको अपने जीवन में गोवा का आनंद लेना है तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है एक नाव लीजिए और पूरा दिल्ली के इस विधानसभा में आकर गोवा के मजे लीजिए, इस वीडियो में युवक ने आगे कहा कि उत्तराखंड वासियों संभल जाओ क्योंकि इस दिल्ली मॉडल के तहत यहां पर ना तो गाड़ियां चलेंगी और और ना ही बाइक चलेगी तो सिर्फ नाव। इस प्रकार से फेसबुक पर इस तरह की वीडियो आने के बाद से क्या ऐसा समझा जा सकता है कि दिल्ली मॉडल के तहत उत्तराखंड में भी लोग गाड़ियों की जगह नाव में सफर करना शुरू कर देंगे.क्या सच में दिल्ली सरकार का यही दिल्ली मॉडल है जहां पर आम जनता को सड़कों की जगह नदिया देखने को मिलती है?

ADVERTISEMENTS