देवभूमि पत्रकार यूनियन के दीपक गुलानी ने जिला अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

स्थानीय विश्व संवाद केंद्र में आयोजित देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. के जिला इकाई के चुनाव में दीपक गुलानी को जिलाध्यक्ष एवं नवीन चंद्र जोशी को जिला महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी भारत चौहान ने सदन में उक्त घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में सर्वसम्मति से चुनाव की घोषणा एक स्वस्थ परंपरा होती है।

Ad
Ad

सर्वसम्मति से चुनाव में उपरोक्त के अतिरिक्त ऋतुराज गेरौला व संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष, गौरव भारद्वाज कोषाध्यक्ष, रजत शर्मा व संदीप जनधारी जिला सचिव, संजय कुमार व योगेश सक्सेना संगठन सचिव, बॉबी गुप्ता व स. हरप्रीत सिंह प्रचार सचिव चुने गए।

इनके अतिरिक्त सर्वश्री प्रदीप भंडारी, राजेश थपलियाल, जागेश ममगाईं, मनबीर सिंह नेगी, उत्कर्ष रोहेला, विकास कुमार, दीपाली कश्यप, रश्मि गुलानी, शैली शर्मा, अरुण कुमार व भरत पाठक सदस्य कार्यकारी चुने गए।

इस अवसर पर मौजूद यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश महासचिव डा.वी.डी.शर्मा, पं. सुभाष चंद्र जोशी, गोपाल सिंघल, राजेश भटनागर, शशिकांत मिश्रा, प्रेमलता भरतरी, दीपक धीमान, सूर्य प्रकाश शर्मा, रतन लाल लखेड़ा व चुनाव अधिकारी भारत चौहान आदि ने जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभ कामना प्रेषित की।


बैठक के अंत में यूनियन के संरक्षक प्रभाकर उनियाल जी व पूर्व उपाध्यक्ष संजय भट्ट के निधन पर दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से कामना की गई।