दीपक बनकर उमर ने विधवा को फं’साया…बच्चे को किया कि’डनैप: सच सामने आने पर महिला ने छोड़ा

ख़बर शेयर करें

मुजफ्फरपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां उमर अली नाम के शख्स ने अपनी पहचान छिपा कर विधवा को अपने प्यार में फंसाया। धोखे से उससे शादी की। 6 महीने तक उसका यौन शोषण किया। जब महिला को युवक की सच्चाई पता चली तो आरोपी ने उसके बच्चे को किडनैप कर लिया। उसे लगातार धमकी दे रहा है।

Ad
Ad
दीपक बनकर उमर ने विधवा को फंसाया…बच्चे को किया किडनैप: धोखे से की शादी, सच  सामने आने पर महिला ने छोड़ा; अब दे रहा धमकी – Bharat News India

मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई का है। जहां फेक नाम बताकर पहले विधवा महिला से शादी की। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। करीब 6 महीने तक यौन शोषण करता रहा। अब आरोपी ने महिला के बच्चे (3 साल) को किडनैप कर लिया है। उसे कॉल कर लगातार धमकी भी दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर थाना में की है। आरोपी मो. उमर अली औराई इलाके का ही रहने वाला है पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी भी की लेकिन, वह फरार है।

पति की मौत के बाद हुआ प्रेम

पीड़िता के पति की मौत पिछले वर्ष सड़क हादसे में हो गई। उसे एक बच्चा भी पहली शादी से हुआ था। वह अकेली गुजर बसर करने लगी। इसी बीच आरोपी से उसकी पहचान हो गयी। वह फाइनेंस का काम करता था। दोनों में लव अफेयर हुआ। आरोपी ने उसे अपना फर्जी नाम दीपक बताया था। पीड़िता ने कहा कि वह एक वकील से मिला था। फिर एक कागज में हमसे साइन करवा लिया। बोला कि कोर्ट मैरेज किए हैं। इसी वर्ष जनवरी में उसने शादी की थी।

सच्चाई सामने आई तो महिला ने छोड़ दिया

पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ उसके साथ रहने लगी। लेकिन, धीरे-धीरे उसकी सच्चाई सामने आने लगी। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड हुआ है। उसने आरोपी से पूछताछ की तो मारपीट करने लगा। उसके बच्चे के साथ भी मारपीट की। यह देखकर पीड़िता वहां से भाग निकली और अपने मायके सीतामढ़ी पहुंच गई। इसी बीच आरोपी चुपके से उसके घर गया और उसके बच्चे को लेकर भाग निकला। अब वह बच्चे की बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगा रही है। औराई और रुन्नीसैदपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।