डेट, ड्रग्स और लाखों रुपए, Bengaluru में टेक कर्मी के साथ हुई ऐसी धोखाधड़ी, सुन उड़ जाएंगे होश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

bengaluru-tech-worker-cheated-of-2-lakh-rs

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु(Bengaluru) से एक ऐसा वाक्य सामने आया है जिसे पढ़कर आप ही हैरान रह जाएगी। यहां पर एक टेक कर्मी और एक महिला ऑनलाइन डेटिंग साइट बम्बल से संपर्क हुआ। दोनों के बीच इस दौरान कई हफ्ते मैसेजिंग और वीडियो कॉल्स हुई। एक महीने बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। दोनों एक कॉफी शॉप पर मिले। जिसके बाद महिला ने कमरे में जाकर कुछ ड्रिंक्स लेने का सुझाव दिया। लेकिन लड़के को क्या पता था कि उसकी ये डेट एक बुरे सपने में बदल जाएगी।

Bengaluru में टेक कर्मी के साथ हुई ऐसी धोखाधड़ी

दरअसल ये पूरा मामला Bengaluru का है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे। तभी चार आदमी कमरे में घुस जाते है। जिसके बाद वो उनपर ड्रग पार्टी में शामिल होने का आरोप लगाते है। साथ ही पुलिस बुलाने की भी धमकी देकर कमरे की तलाशी लेना शुरू कर देते है।

उन्होंने महिला के बैग से सफेद पाउडर के पैकेट निकालकर दावा किया कि ये ड्रग्स हैं। जिसके बाद महिला रोने लगती है और दूसरे कमरे में भाग जाती है। वो खुद को मार डालने की धमकी भी देती है। ऐसे में उन अज्ञात लोगों ने टेक कर्मी से 15 लाख रूपए की मांग की। जिसपर वो उन्हें दो लाख रूपए देे भी देता है।

15 लाख रुपये की मांग

इस घटना के तीन दिन बाद टेक कर्मी ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला और पुरूष द्वारा चलाए जा रहे डेट-एक्सटॉर्शन मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने बताया कि टेक कर्मी से संपर्क से लेकर दो लाख रुपए वसूलने तक का पूरा प्लान पहले से ही बना दिया गया था। महिला भी इस गिरोह का हिस्सा थी। उसके बैग से मिला पाउडर बेकिंग सोडा था। इस मामले में पुलिस ने करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

Ad