हल्द्वानी: अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर पथराव, शीशा टूटा—कार्रवाई स्थगित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की भूमि पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर की जा रही थी, जिसके लिए राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए। पथराव में जेसीबी मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTS