चलती बस में युवती ने बच्चे को दिया जन्म, फिर नवजात को फेंका बाहर, मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
woman-gives-birth-in-running-bus Then-thrown-out-of-window

महाराष्ट्र के परभणी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक 19 साल की युवती ने चलती बस में एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसे गले से लगाने की बजाय युवती ने नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। युवती और उसके कथित पति ने जन्में बच्चे को बाहर फेंफ दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि ये घटना मंगलवार 15 जुलाई को सुबह करीब छह बजे की है।

ADVERTISEMENTS

चलती बस में युवती ने बच्चे को दिया जन्म

दरअसल ये पूरा मामला पाथरी-सेलु रोड का है। जहां पर एक व्यक्ति ने देखा कि कोई कपड़े में लिपटी चीज बस से बाहर फेंक रहा है। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ। चूकि बच्चा नवजात था तो बस ने नीचे सड़क पर फेंके जाने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Maharashtra

युवती ने नवजात को बस से फेंका बाहर

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, ‘‘रितिका ढेरे नाम की युवती संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में अल्ताफ शेख (जो उसका पति होने का दावा कर रहा था) के साथ पुणे से परभणी जा रही थी।” उन्होंने कहा, “यात्रा के दौरान गर्भवती युवती को प्रसव पीड़ा हुई और उसने एक लड़के को जन्म दिया। हालांकि, कपल ने नवजात शिशु को कपड़े में लपेटा और बस से बाहर फेंक दिया।”

ऐसे हुए इस चीज का खुलासा

स्लीपर बस के ड्राइवर ने खिड़की से बाहर कपल को कुछ फेंकते हुए देखा। जब उसने इस बारे में उनसे पूछा तो शेख ने बताया कि पत्नी के जी मचलाने की वजह से उसने उल्टी की थी। अधिकारी ने आगे बताया, “इस बीच जब सड़क पर एक व्यक्ति ने बस से फेंकी गई चीज देखी तो उसने करीब जाकर देखा और एक बच्चे को देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।”

बच्चे को पालने में असमर्थ था कपल

जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने बस को बीच में रोका। ऐसे में पुलिस ने शेख और युवती को हिरासत में ले लिया है। कपल की माने तो उन्होंने ये घिनौना काम इसलिए किया क्योंकि वो बच्चा पालने में असमर्थ थे।

पुलिस की माने तो दोनों परभणी के रहने वाले हैं। बीते डेढ़ साल से वो पुणे में रह रहे हैं। दोनों ने बताया कि वो पति-पत्नी है। लेकिन इसको लेकर उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए। अधिकारी की माने तो “उन्हें हिरासत में लेने के बाद, पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।” ऐसे में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है

ADVERTISEMENTS