उत्तराखंड में गुंडागर्दी : अज्ञात युवकों ने की blinkit वाले के साथ मारपीट, CCTV खंगाल रही पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून में अज्ञात युवकों ने की blinkit वाले के साथ मारपीट

राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े कुछ अज्ञात युवकों ने blinkit store के बहार ब्लिंकिट राइडर के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS

अज्ञात युवकों ने blinkit राइडर को पीटा

घटना 27 जुलाई को शिव नगर सलाकू इंडस्ट्री एरिया की बताई जा रही है। राकेश साहनी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वो दोपहर करीब 3 बजे के आसपास प्रेमनगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर (कैरी गांव) के बाहर खड़ा था, जहां उसके साथ वहां पहुंचे 5-6 अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी।

ब्लिंकिट स्टोर में ही बतौर राइडर काम करते हैं आरोपी

राकेश के मुताबिक वह ब्लिंकिट स्टोर में काम करता है। बिना किसी विवाद के अज्ञात आरोपियों ने आरोपी ने उन पर हमला किया, जिससे उनका सिर और कमर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने कहा कि हमलावर युवकों का नाम और पता उन्हें मालूम नहीं है, लेकिन वह भी ब्लिंकिट स्टोर में बतौर राइडर काम करते हैं।

देहरादून में गुंडागर्दी
 अज्ञात युवकों ने की blinkit वाले के साथ मारपीट

जांच में जुटी पुलिस

राकेश ने पुलिस से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने स्टोर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS