दबंग ठेकेदार -लड़कपन की गलती की बड़ी सजा, सिर मे उड़ेला लीसा, सीएम से गुहार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

श्यालदे अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

दबंग ठेकेदार ने एक ऐसी करतूत जिससे गांव की नाबालिक बच्चे की जान के लाले पड़ सकते हैं ऐसा ही एक मामला चाहिए विकासखंड के वन जौरासी वन पंचायत सानेभीर अंतर्गत ग्राम चौना का मामला हैँ

विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा, ग्राम चोना के जंगल में लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किया गया है घृणित कार्य, इन बच्चों को घर से बुला कर ले गए और फिर सभी छोटे बच्चों के सिर में लीसा डाल दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला लगभग 15 दिन पुराना है और अब ये सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है।गाओं के बच्चो द्वारा खेल खेल में कुछ लीसा से भरे हुए कीप गिरा दिए, बच्चे अपने मवेशियों को जंगल घास चराने ले गए थे।

ईससे लीसा ठेकेदार इतना गुस्सा हुआ कि उसने अपने आदमियों को बच्चो को पकड़ने भेज दिया। ठेकेदार के आदमी बच्चो को उनके घर से बुलाकर जंगल मे ले आये जिसके बाद उन्हें सजा के तौर पर उनके सर मे लीसा जबरन गिरवाया गया जिसका वीडियो भी स्वयं ठेकेदार के आदमियों ने बनाया,इसके बाद भी जब इनका मन नही भरा तो इन्होंने फिर बच्चो के सर मे लीसा डाल दिया।

गाव के बच्चो द्वारा खेल खेल में कुछ लीसा से भरे हुए कीप गिरा दिए, बच्चे अपने मवेशियों को जंगल घास चराने ले गए थे। ईससे लीसा ठेकेदार इतना गुस्सा हुआ कि उसने अपने आदमियों को बच्चो को पकड़ने भेज दिया।

ठेकेदार के आदमी बच्चो को उनके घर से बुलाकर जंगल मे ले आये जिसके बाद उन्हें सजा के तौर पर उनके सर मे लीसा जबरन गिरवाया गया जिसका वीडियो भी स्वयं ठेकेदार के आदमियों ने बनाया,इसके बाद भी जब इनका मन नही भरा तो इन्होंने फिर बच्चो के सर मे लीसा डाल दिया।मामले मे अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है ना ही पुलिस ने कोई एक्शन लिया है।

मामले मे अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिकी है कि कब वो इस घटना का संज्ञान लेते है औऱ कठोरतम कार्यवाही करने का आदेश देते है।

ADVERTISEMENTS