दबंगई – यहाँ बोतल में पेट्रोल नही देने पर मारपीट हुई सीसीटीवी मे कैद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी जैसे जैसे बड़े महानगर का का रूप लेता जा रहा है यहां पर अराजकता बढ़ती जा रही है। अराजक लोग नियम कानून मानने के बजाय अपनी अराजकता और ताकत का इस्तेमाल करते हुए निर्दोष लोगों पर बल का प्रयोग करते हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित सुयाल फिलिंग स्टेशन पर आया जहां पर बोतल में तेल नहीं देने पर एक युवक ने पंप कर्मी की धुनाई लगा दी। पंप करने की कमीज भी फट गई।

यह घटना रात्रि के 9:00 बजे से 10:00 के बीच की बताई जा रही है जब बोतल में पेट्रोल पंप देने की मांग को लेकर एक युवक आया तो पंप कर्मी ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बोतल में में पेट्रोल देना नियमों में नहीं आता है इसलिए इसके लिए मालिक से संपर्क कर सकते हैं ऐसा क्या बोलना था कि युवक आग बबूला हो गया उसने पंप कर्मी पर लगातार थप्पड़ बरसा दिए जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

मामले की जानकारी लामाचौर पुलिस चौकी को दी गई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली है और वह आरोपी की तलाश कर रही है। युवक के मिलने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है तथा मारपीट तथा जान से मारने की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है फु

ADVERTISEMENTS