Cyclone Ditwah Tracker : तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान दित्वा, वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Cyclone Ditwah Tracker : तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहे चक्रवात दित्वा की वजह से शनिवार को तटीय इलाकों और कावेरी डेल्टा के जिलों में भारी बारिश हुई. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 28 बचाव दल तैनात किए गए हैं.

Cyclone Ditwah
चक्रवाती तूफान दित्वा को लेकर अलर्ट जारी (Photo: PTI)

Cyclone Ditwah Tracker : मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दित्वा बीते 6 घंटों में लगभग उत्तर दिशा की ओर 5 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ा और 29 नवंबर 2025 की रात 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर श्रीलंका–तमिलनाडु तट के पास केंद्रित रहा. अगले 24 घंटों में इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के समानांतर चलने की संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तमिलनाडु–पुदुचेरी तट से क्रमशः लगभग 50 किमी और 25 किमी की न्यूनतम दूरी पर रहेगा.

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/_ZEDqodEy2I?si=A8L-UhvcEaHosKe6

इस बीच तूफान से पहले का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा गया कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तेज हवाएं और उफनाई हुई समुद्री लहरें देखी गईं. चक्रवात दित्वा का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. वीडियो मरीना बीच का हैं. आईएमडी के अनुसार, यह चक्रवात आज तट से टकराने वाला है.

पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित कीं

चक्रवात पुडुचेरी के तट की ओर बढ़ने के कारण पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी. यही नहीं सभी क्लास में छुट्टी भी  घोषित की गई. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि तटरक्षक बल से मिले चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ परीक्षाएं टाल दी गई हैं, बल्कि सभी कक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं. विश्वविद्यालय ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी.

ADVERTISEMENTS