सीआरपीएफ के जवान ने खुद की बंदूक से खुद को गोली मार कर दी जान
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। यहां के काठगोदाम पर स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान ने अपने आप को अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया,जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप में हडक़ंप मच गया। बता दे कि सीआरपीएफ काठगोदाम कैंप में तैनात देहरादून निवासी जवान श्रीकांत पांडेय गत सुबह 10 बजे कैंटीन गेट पर तैनात थे।
-->
तभी उन्होंने अपनी सरकारी बंदूक की नाल गर्दन पर रखकर गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि तनाव के चलते सुसाइड किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


