कैंची धाम जा रही कार लालकुआं में हुई दुर्घटनाग्रस्त,महिला और युवती गंभीर, हायर सेंटर को रेफर……

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। बाबा नीम करोली के दर्शनों के लिए कैंची धाम जा रहे परिवार की कर का अचानक नगर की सीमा के पास एक्सल टूट गया, जिसके चलते उक्त कार असंतुलित होकर सड़क में पलट गई, कार में सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिसमें मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से कैची धाम कार द्वारा एक परिवार जा रहा था, लालकुआं के वीआईपी गेट ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई, जिसमें मां मंजू दीक्षित उम्र 50 वर्ष, बहन दिव्या दिक्षित उम्र 20 वर्ष और कार चालक बेटा प्रशांत दीक्षित उम्र 25 वर्ष सवार थे, जिसमें मां और बहन को गंभीर चोट आ गयी। घायलों को तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, बहन की गर्दन में चोट, जबकि मां के सीने में दर्द बताया जा रहा था, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। तथा एक घंटा उपचार करने के बाद वह दोपहर 3:30 बजे 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी को रवाना हो गए। उक्त दुर्घटना में उनकी कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS