Crime News: जादू-टोना के शक में पति-पत्नी ने तांत्रिक बाबा के साथ किया कांड, वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

Shahdol Crime News: सीधी थाना के चंदौरा गांव में झाड़फूंक करने आए एक तांत्रिक बाबा की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई।

Shahdol Crime News/Image Credit: AI

Crime News: शहडोल: अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में एक बार फिर एक की जान लें ली। सीधी थाना के चंदौरा गांव में झाड़फूंक करने आए एक तांत्रिक बाबा की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपी को संदेह था कि तांत्रिक बाबा और आरोपी का भाई जादू-टोना कर उसके परिवार पर कुछ अनहोनी करा रहे हैं। इसी शक में आरोपी मौके पर पहुंच गया और तांत्रिक बाबा पर ताबड़तोड़ हमला कर बाबा की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शहडोल पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS

क्या है पूरा मामला?

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा निवासी बुद्धसेन की बेटी की तबीयत खराब थी। इलाज के साथ-साथ झाड़फूंक कराने के उद्देश्य से उसने सीधी निवासी तांत्रिक बाबा राज बहोर को अपने घर बुलाया था। झाड़फूंक की प्रक्रिया चल रही थी इसी दौरान बुद्धसेन का भाई भीमसेन वहां पहुंच गया और बाबा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण बाबा राज बहोर की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को था संदेह

बताया गया कि आरोपी भीमसेन को संदेह था कि उसका भाई बुद्धसेन और बाबा जादू-टोना करते हैं। उसका मानना था कि इसी कारण उसके परिवार में लगातार अनहोनी घटनाएं हुईं, बच्चों की मौत हुई और अब उसके भाई की बेटी भी बीमार है। इसी अंधविश्वास और शक के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक महीने में दूसरी हत्या

पुलिस पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि हाल ही में शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में भी जादू-टोने के संदेह में दो सगे भाइयों ने अपनी ही रिश्तेदार बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि अंधविश्वास आज भी समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए है।

ADVERTISEMENTS