मौसम बिगड़ने से प्रदेशभर में पेड़ गिरने से हुए हादसे, मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें


मंगलवार शाम प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा तेज आंधी और तूफान ने कई लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। अचानक आंधी-तूफान आने से पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ गिरने से हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि की लोग घायल हो गए।

Ad
Ad



मंगलवार शाम को बदले मौसम के कारण प्रदेशभर में जगह-जगह पेड़ गिरने से कई हादसे हो गए। इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून से पेड़ गिरने के कारण कई हादसे हो गए।

ज्वालापुर में पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत, दो घायल
ज्वालापुर में कटहरा बाजार स्थित 100 साल पुराना पेड़ आंधी के कारण रात साढ़े नौ बजे अचानक से गिर गया। जिसकी चपेट में इसके नीचे रेहड़ी लगाने वाले लोग आ गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई।

चमगादड़ टापू में पेड़ गिरने से एक की मौत
हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सोनीपत का रहने वाला था। जो कि हरिद्वार घूमने आया हुआ था।

पेड़ गिरने के कारण कई लोग घायल
कोटद्वार स्थित बुद्धा पार्क के पास सड़क पर दो पेड़ गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि प्रेमगनर में अंधड़ से एक कुटिया ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही ऋषिकेश में रायवाला-गौहर माफी मार्ग पर एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

यमुनोत्री हाईवे पर भू-स्खलन के बाद आवाजाही बंद
उत्तरकाशी में भी मौसम की मार देखने को मिली ही। यहां पर यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा-किसाला के पास भूस्खलन हो गया। जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई। इसके साथ ही कामर गांव से करीब 12 किमी ऊपर बुग्याल क्षेत्र में बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत हो गई।