कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कर रहीं नेताओं के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाया जा सकता है प्लान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा आज उत्तराखंड पहुंची हैं। देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में कुमारी शैलजा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं हैं।

-->

लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही चर्चा
बैठक में कुमारी शैलजा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहीं हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरक सिंह रावत, तिलक राज बेहड़ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

लोकसभा चुनावों के लिए तैयार की जा सकती है रणनीति
उत्तराखंड में कांग्रेस लोकसभी चुनावों में पांचों सीट पर जीत का दावा कर तो रही है लेकिन अब तक इसके लिए पार्टी ने कोई भी ठोस प्लान तैयार नहीं किया। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार कर सकती है।