पार्षद नेता जी आ धमके पीडब्लूडी आफिस , धमकाया अधिकारी को अब झेलना होगा मुकदमा डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ने की शिकायत
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम
बरेली रोड़ निवासी एक पार्षद ने एक अन्य नेता जी के साथ पीडब्ल्यूडी आफिस आकर एक अधिकारी पर उसके फोन नही उठाने एवम सड़के ठीक नही करने का आरोप लगाए।
उनके साथ भाजपा से कांग्रेस में गए एक नेता जी भी थे। लोनिवि अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। जिससे उनका कार्य भी प्रभावित रहा। इन दोनों नेताओ ने अवर अभियंता को इंगित करते हुए दुर्व्यवहार किया।
डिप्लोमा इंजीनियर संघ अब आगे आ गया है। डीएम, एसपी सिटी समेत उच्चाधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करने को लिखा गया है। साथ संघ के मंडल, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी को भी सूचित किया गया है। डिप्लोमा इंजीनियर संघ अब इन दोनो नेताओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


