गढ़वाल की सुंदरता के कायल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भैरवगढ़ी मंदिर के किए दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पिछले दिनों उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लैंसडाउन भ्रमण भी किया। इस दौरान वह गढ़वाल की सुंदरता के कायल हो गए। बता दें किरेन रिजिजू लैंसडाउन में डॉप्लर वेदर रडार के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।

-->
pauri news

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा भैरव के धाम भैरवगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चाय की दुकान पर चाय भी पी।

pauri news

इस दौरान किरेन रिजिजु ने कहा कि अरुणांचल प्रदेश की भांति ही उत्तराखंड राज्य भी शानदार प्राकृतिक नजारों से भरपूर है। इसके साथ ही राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है