गुरुद्वारा सिंह सभा का विवाद समाप्त, सरदार वीरेंद्र सिंह बने नए प्रधान

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

सिख गुरुद्वारा सिंह सभा हल्द्वानी सिखों की हल्द्वानी की सर्वोच्च संस्था में जो विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा था उसमें दोनों पक्षों द्वारा वाद संख्या 278/2017 के संबंध में दिनांक 1.10.2024 को एक समझौता प्राधिकृत अधिकारी परगना मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

नवगठित कमेटी में सरदार वीरेंद्र सिंह चड्ढा (अध्यक्ष )सरदार अमरजीत सिंह आनंद (उपाध्यक्ष) सरदार कमलजीत सिंह उप्पल (सचिव) सरदार जसवीर सिंह (उपसचिव) सरदार रमनदीप सिंह (कोषाध्यक्ष) सरदार अमनप्रीत सिंह ,हरविंदर सिंह सेठी, अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह एवं भुप्रीत सिंह साहनी (सदस्य) बनाए गए जिसके क्रम में पूर्व अध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह आनंद एवं समस्त कमेटी ने संस्था के सभी कार्यभार नवगठित अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा व उनकी कमेटी को सौंप दिए गए एवं गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई जगपाल सिंह द्वारा गुरु महाराज जी के आगे अरदास कर नई कमेटी को गुरु घर की सेवा समस्त संगत के साथ मिलकर करने की अरदास विनती की गई।


जिसमे सभी विवाद समाप्त कर नई कमेटी सरदार वीरेंद्र सिंह चड्ढा (अध्यक्ष) के नेतृत्व में गठन किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी हल्द्वानी के आदेश दिनांक 3.10.2024 वाद संख्या 09 वर्ष 2022 /2023 के अंतिम निर्णय पारित किए गए।