भगत सिंह कोश्यारी का विवादित बयान, दिल्ली–मुंबई जाकर बर्तन न मलें, अपने राज्य लौटें,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

bhagat singh kosyari controversial statement

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक बार फिर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में जाकर बर्तन न मलें, बल्कि अपने राज्य लौटकर इसे आदर्श राज्य बनाएं।

ADVERTISEMENTS

भगत सिंह कोश्यारी ने दिया विवादित बयान

टनकपुर दौरे के दौरान Bhagat Singh Koshyari’s ने उत्तराखंड के युवाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लिए कई योजनाएं दी हैं, जिनका फायदा उठाकर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

video link- https://youtu.be/7Uyz4QW1U3E?si=JRrJHihvHXF9w-PC

दिल्ली–मुंबई जाकर बर्तन न मलें, अपने राज्य लौटें : भगत सिंह कोश्यारी

कोश्यारी ने उत्तराखंड के युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि “दिल्ली, मुंबई या लखनऊ जाकर बर्तन न मलें, बल्कि अपने राज्य लौटकर इसे आदर्श राज्य बनाएं। कोश्यारी ने कहा कि वे भी महाराष्ट्र से इसी सोच के साथ लौटे हैं और अब उत्तराखंड में घूमकर युवाओं को यही संदेश दे रहे हैं

ADVERTISEMENTS