जोशीमठ में रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी, सामने आई तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



जोशीमठ की आपदा के बाद सीएम धामी के आदेशों के बाद इस पूरे इलाके में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई। डीएम ने बाकायदा इस संबंध में आदेश जारी किए और हर तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी लेकिन इसके बावजूद मारवाड़ी हेलंग बाईपास का काम नहीं रोका गया। इस संबंध में ndtv की एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया है। इन वीडियोज को देखकर साफ हो जाता है कि निर्माण कार्यों में लगी कंपनी को न तो सीएम और डीएम के आदेशों की कोई परवाह है और न ही जोशीमठ की।

ADVERTISEMENTS


पत्रकार तनुश्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जो वीडियोज डाली हैं वो नौ जनवरी की शाम पांच बजे के आसपास की हैं। उनके मुताबिक ये वीडियोज एक दिन पुराने हैं। इस लिहाज से देखें तो ये वीडियो आठ जनवरी के हुए। जबकि सीएम ने इससे पहले ही निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी। पांच जनवरी की शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए थे।
ऐसी ही एक अन्य स्टोरी अमर उजाला ने भी प्रकाशित की है। आठ जनवरी को प्रकाशित इस समाचार में भी हाईवे के चौड़ीकरण के काम के बारे में बताया गया है।

ADVERTISEMENTS