कांग्रेस विधायक ने सदन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा,कहा-जब विधायकों को दिया जा सकता है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

,
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बुधवार को सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। बुधवार को कांग्रेसी विधानसभा सत्र के दौरान धरने पर बैठ गए। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने धरना शुरू किया।

ADVERTISEMENTS


वहीं सत्र के दूसरे दिन सदन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी गूंजा। कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने सदन में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। मनोज तिवारी ने कहा कि जब विधायकों को पेंशन का लाभ दिया जा सकता है तो फिर कर्मचारियों को क्यों पेंशन नहीं दी जा सकती। अल्मोड़ा से विधायक मनोज तिवारी ने कहा किकई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है,जिसका आदेश भी जारी हो गए हैं।


वहीं विधायक के सवाल का संसदीय कार्यमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों के ज्ञापन सरकार को प्राप्त हुए हैं। केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन बहाली करने के ज्ञापन भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS