कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज हो सकते हैं रिहा!

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला की सेंट्रल जेल में करीब 10 महीने बिताने के बाद शनिवार को रिहा हो सकते हैं.

-->

सिद्धू के परिवारवालों और वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि 59 वर्षीय सिद्धू को रिहा किया जा रहा है.

बताया गया कि 10 महीने तक अच्छा आचरण दिखाने की वजह से उन्हें 1 साल से 2 महीने पहले ही रिहा किया जा सकता है.

रिहा होने के बाद उनके समर्थक और उनके परिवार वाले उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं जेल से बाहर निकलने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा तथा इसके बाद वह अपने परिवार के साथ अपने घर चले जाएंगे.

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में संपर्क किए जाने पर पटियाला सेंट्रल जेल के अधीक्षक एमएस तिवाना ने कहा, ‘जब उनकी रिहाई के आदेश आएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा.