Company Garden Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में घूमने के लिए बेस्ट है कंपनी गार्डन, जानें एंट्री फीस, टाइमिंग सब कुछ

Ad
ख़बर शेयर करें
Company Garden Mussoorie

पहाड़ों की रानी मसूरी में कंपनी गार्डन (Company Garden Mussoorie) एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये गार्डन अपने हरे-भरे वातावरण, फूल-पौधों और मनोंरजक गतिविधियों के लिए फेमस है। इस उद्यान को साल 1842 में स्थापित किया गया था। इसे म्यूनिसिपल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था।

जिसके बाद इसका नाम कंपनी गार्डन रखा गया। साल 2024 में इसका नाम एक बार फिर बदलकर अटल उद्यान रख दिया गया। इस गार्डन में आपको कई तरह के रंग बिरंगे फूल, बच्चों के झूलने के लिए झूले, टॉय ट्रेन, आदि चीजे देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां पर एक म्यूजियम भी है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

company garden mussoorie

क्यों बनाया गया था कंपनी गार्डन ? (Company Garden Mussoorie history)

कंपनी गार्डन, मसूरी का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा हुआ है। साल 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना डॉ. एच. फाकनर ने की थी। जो कि उस जमाने में ब्रिटिश चिकित्सक के रूप में काम करते थे। इस बगीचे की स्थापना करने के पीछे उनका मकसद यहां की प्राकृतिक सौंदर्य को और अधिक आकर्षक बनाना था।

company garden mussoorie photos

साथ ही पर्यटकों के लिए एक जगह बनाना चाहते थे जहां वो आराम कर सके। इसी के चलते ये बगीचा बनाया गया। बात करें कंपनी गार्डन नाम की तो इसका नाम ये इसलिए रखा गया था क्योंकि ये गार्डन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाया गया था।

company garden mussoorie images

कपंनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान पार्क रखा गया

साल 2024 में, 182 साल बाद कपंनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान पार्क रख दिया गया। ये नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनिति में अहम योगदान रहा।

company garden mussoorie


आज कंपनी गार्डन मसूरी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए यहां के खुबसूरत नजारें और गतिविधियां आकर्षण का क्रेंद बनती है। यहा आपक शांति और ताजगी का एहसास होता है। जिससे पर्यटक दिवाने हो जाते है।

company garden mussoorie images wax-museum-mussoorie

कंपनी गार्डन में वैक्स म्यूजियम (Company Garden Mussoorie Wax Museum)

  1. अलग-अलग प्रकार के फूल: यहां आपको अलग-अलग प्रकार के सुंदर फूलों की प्रजातियां दिख जाएंगी। जो इस जगह को और खुशनुमा बना देता है।
  2. खुबसुरत झरना और झील: यहां पर आपको एक खुबसुरत झरना भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एक छोटी सी झील भी है। जहां पर बोटिंग का भी आनंद पर्यटक ले सकते हैं।
  3. मनोरंजन पार्क: यहां पर पार्के में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और अन्य फन एक्टिवीटिज शामिल हैं।
  4. वैक्स म्यूजियम: उद्यान के अंदर एक वैक्स म्यूजियम भी है। यहां पर आपको फेमस दिग्गजों के वैक्स स्टेच्यू देखने को मिलेंगे। वैक्स म्यूजियम के लिए पर्यटकों को अलग से टिकट लेकर ही एंट्री मिलेगी।
Artificial_Waterfall_in_Company_Garden-Mussoorie

प्रवेश शुल्क और समय (Company Garden Mussoorie Timings)

कंपनी गार्डन में प्रवेश के लिए हर व्यक्ति को करीब ₹25 का टिकट (Company Garden Mussoorie Tickets) लेना पड़ता है। ये टिकट लेन जरूरी है। बिना टिकट के अंदर नहीं जा सकते। इसके अलावा वैक्स म्यूजियम के लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ेगा। इस टिकट की कीमत 100-200 के बीच है। समय की बात करें तो कंपनी गार्डन हफ्ते में सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (Company Garden Mussoorie Timings) खुला रहता है।

company garden mussoorie pictures

कैसे पहुंचें कंपनी गार्डन? (How to Reach Company Garden)

अगर आप कंपनी गार्डन आना चाहते है तो यहां आना काफी आसान है। ये मसूरी के माल रोड से करीब तीन किलोमीटर (mussoorie to company garden distance) की दूरी पर है। यहां पर आप स्थानीय टैक्सी, बस या फिर रिक्शे से पहुंच सकते है।

company garden mussoorie pictures

मसूरी का मौसम (Company Garden Mussoorie weather)

कंपनी गार्डन, मसूरी का मौसम काफी सुहावना रहता है। पूरे साल भर ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।

  • गर्मियां (मार्च से जून) की बात करें तो यहां हलका गर्म होता लेकिन ऊँचाई में होने के कारण मसूरी में गर्मियों में 15°C से 25°C के ऊपर तापमान नहीं जाता। ये ठंडी हवा और ताजगी का अहसास कराती है। पर्यटकों के लिए भी ये काफी अच्छा मौसम होता है।
  • मानसून (जुलाई से सितंबर): मानसून में यहां पर भारी बारिश देखने को मिलती है। इस समय मौसम ठंडा हो जाता है।यहाँ की सुंदरता और हरियाली और भी बढ़ जाती है। लेकिन ये मौसम यात्रा करने लायक नहीं होता क्योंकि यहां पर रास्ते में फिसलने का डर रहता है। हालांकि अगर आप यात्रा कर रहे है तो सावधानी जरूर बरते।
  • सर्दियां (नवंबर से फरवरी): मसूरी का तापमान सर्दियों में 0°C तक चले जाता है। यहां पर भारी बर्फबारी के भी चान्सेस होते है। यहीं समय है जब पर्यटक यहां पर बर्फबारी का आनंद लेने आते है।

देखा जाए तो सालभर मसूरी का मौसम सुखद रहता है। हालांकि सर्दियों में यहां की ठंड और बर्फबारी के कारण यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। बर्फबारी पर्यटकों को विशेष आकर्षित करती है। 

company garden mussoorie photos

कंपनी गार्डन मसूरी में रहने के लिए जगह (hotels near Company Garden Mussoorie)

कंपनी गार्डन, मसूरी के आसपास आपको रहने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे। मसूरी पर्यटकों के बीच काफी फेमस जगह हैं। ऐसे में यहा आपको रहने के लिए अलग-अलग बजट और सुविधाओं के अनुरूप होटल्स मिल जाएंगे। आपको मसूरी में कंपनी गार्डन के आसपास भी कई बजट होटल्स (hotels near company garden mussoorie) मिल जाएंगे। कई सारे होटल्स ऐसे है जहां से आपको पहाड़ों का शानदार नजारा भी देखने को मिल जाएगा। जहां आप सुंदर सुंदर पिक्चर्स भी क्लिक कर सकते हैं।(company garden mussoorie photos) ये बेहतर कमरे और पार्किंग आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं