सीएम आवास में तैनात कमांडो ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
ADVERTISEMENTS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे।
बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है।
घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज