CMDHAMIसीएम धामी ने जन सेवक सदन में सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

ADVERTISEMENTS

अधिकारियों को दिए निस्तारण के आदेश

देहरादून skt.com

वर्तमान समय में आपदा का दौर चल रहा है इसके बावजूद cm pushkar Singh dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं तथा वह समय निकालकर बड़ी संख्या में उनके कैंप कार्यालय में पहुंच रहे लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा अधिकारियों को तुरंत उसके निस्तारण के आदेश जारी कर लोगों की दिक्कतों को दूर करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्यायें सुनी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS