#cmdhami@champawat कल यहाँ इस प्रसिद्ध मेले का सुभारम्भ करेंगे सी एम धामी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जनपद के एक दिवसीय भ्रमण वीरवार को पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के टनकपुर में हर वर्ष लगने वाले सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ करेंगे।

ADVERTISEMENTS


अपने पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत धामी मुख्यमंत्री 9 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करेंगे।

तत्पश्चात 12:00 बजे टनकपुर जौलजीबी स्थित चरण मंदिर से लाइफ इज एडवेंचर कैंप, उचौलिगोठ तक रिवर राफ्टिंग में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात 2:15 में किरौड़ा नाला, टनकपुर पहुंच टनकपुर में आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ करेंगे। उसके पश्चात 2:55 पर स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS