बड़ी खबर-भर्ती मामलों में धांधली पर सीएम की सख्ती का असर, STF का एक्शन नॉनस्टाप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में भर्ती परिक्षाओं में धांधली के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 35वीं गिरफ़्तारी कर ली है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल इस मामले में सीएम धामी बेहद सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि एसटीएफ लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं।


वहीं UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व में गिरफ्तार चार अभियुक्तों की ज्यूडिशियल रिमांड की कार्यवाही भी सचिवालय रक्षक परीक्षा लीक मुकदमे में की गई है।


उधर वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा मामले में भी 2 अभियुक्त पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार अलग-अलग दर्ज तीन मुकदमों में कुल 38 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है।


सीएम ने उत्तराखंड के सख्त निर्देश के क्रम में कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए इसलिए पेपर लीक मामले में फरार दो अपराधी सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश पर दो लाख का ईनाम और योगेश्वर राव निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश पर गिरफ्तारी पर एक लाख का ईनाम पुलिस महानिदेशक द्वारा घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS