सीएम धामी ने दिखाई ताकत, बनबसा से टनकपुर तक रोड-शो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


सीएम पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से उपचुनाव लड़ने जा रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही सीएम धामी ने क्षेत्र में रोड-शो निकाला। बनबसा से टनकपुर तक रोड-शो के बाद अब वह टनकपुर के गांधी मैदान में रैली करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम के साथ सांसद अजय टम्टा और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS


इससे पहले भी बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं दौरे पर थे। सीएम को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना है। ऐसे में अब वह उपचुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का शीघ्र गठन किया जाएगा।


इस कमेटी में शामिल न्यायविदों, प्रबुद्धजनों और सेवानिवृत्त लोगों की ओर से तैयार ड्राफ्ट के आधार पर सिविल कोड तैयार किया जाएगा। उन्होंने बिजली संकट को पूरे देश की समस्या बताते हुए कहा कि सरकार इससे निपटने के उपाय कर रही है। यह बात उन्होंने बुधवार शाम रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ कोरी घोषणाएं नहीं करती, बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारती भी है।

ADVERTISEMENTS