बड़ी खबर-सीएम धामी ने विधायक पद की शपथ, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। विधानसभा में प्रकाश पंत भवन के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कैबिनेट के कई सहयोगी और विधायक मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शपथ के साथ ही चंपावत के लोगों का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS


आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद उन्हे विधायक दल का नेता चुना गया और ऐसे में उन्हें छह महीने के भीतर उपचुनाव जीत कर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य था। लिहाजा सीएम ने चंपावत से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचे।


वहीं सीएम धामी ने कहा है कि राज्य में जल्द ही यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है। ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड होगा। इसके साथ ही राज्य की अदालतों में चल रहे मामलों में भी कमी आएगी।


सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड राज्य को 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे। 2025 में जब उत्तराखण्ड राज्य अपनी स्थापना का रजत जंयती वर्ष मनायेगा, उस समय हम हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए वे पूरी क्षमता एवं ऊर्जा से कार्य करेंगे। जन सहभागिता से उत्तराखण्ड का समग्र विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करे, यह सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है।


वहीं सीएम धामी अब 14 जून से शुरु हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे और सदन में बैठेंगे। सीएम धामी की अगुवाई में इस बार भारी भरकम बजट पेश किया जाना है।

ADVERTISEMENTS