हल्द्वानी में बाल यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बाद मुकदमा दर्ज:- भारी मात्रा में अश्लील सामग्री बरामद… हुई यह सख्त कार्रवाई…

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। हल्द्वानी शहर में बाल यौन शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा मोबाइल फोन का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट से अश्लील वीडियो एवं फोटो डाउनलोड कर उसके द्वारा ब्लैकमेलिंग का धंधा किया जा रहा था।
SSP नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी/काठगोदाम पुलिस का बड़ा एक्शन*

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

साइबर टिपलाइन की शिकायतों पर बाल यौन शोषण मामले में मुकदमा दर्ज

● SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर साइबर टिपलाइन से प्राप्त 11 शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

● FIR संख्या 373/2026, धारा 14/15 पॉक्सो एक्ट एवं 67(B) आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

● मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई।

● विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 01 लैपटॉप एवं 01 खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया गया।

● डिजिटल उपकरणों की जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तथा अश्लील सामग्री की सर्च एवं डाउनलोड हिस्ट्री मिली।

● जांच में सामने आया कि पड़ोस के बच्चा पीड़ित व आरोपी दोनों नाबालिग थे, यौन शोषण कर उसका वीडियो बनाया और इंटरनेट पर अपलोड किया। घटना के समय आरोपी भी नाबालिग था।

शोस्ट्रीम करें

● पुलिस द्वारा पीड़ित बच्चे एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

● साइबर टिपलाइन-

साइबर टिपलाइन एक ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था है, जिसके माध्यम से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अवैध सामग्री (CSAM) और ऑनलाइन बाल शोषण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाई जाती है, ताकि पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी की जा सके।

● अभियुक्त की कार्यप्रणाली

● आरोपी वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट पर अश्लील सामग्री सर्च कर नाबालिग बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड करके लैपटॉप में सुरक्षित करता था।

● आरोप है कि उसने पड़ोस के एक नाबालिग बच्चे को ऐसी सामग्री दिखाकर उसका यौन शोषण किया तथा वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया।

शोस्ट्रीम करें

● जांच में आरोपी के घर पर अकेले अधिक समय बिताने और अभिभावकों की निगरानी के बिना इंटरनेट इस्तेमाल करने की बात सामने आई।

नैनीताल पुलिस की अभिभावकों से अपील

  • बच्चों के मोबाइल, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नजर रखें।
  • बच्चों को ऑनलाइन और वास्तविक जीवन में सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करें।
  • बच्चों के साथ विश्वास और संवाद बनाए रखें, ताकि वे किसी भी अनुचित गतिविधि की जानकारी बिना डर के दे सकें।
  • ऑनलाइन या यौन शोषण की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साइबर शिकायत के लिए www.cybercrime.gov.in तथा आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें।

टीम-

1- निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम
2-उ0नि0 मोहन सिंह सौन प्रभारी
एस0ओ0जी0
3- वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार कोतवाली काठगोदाम
4-उ00नि0 मीनू गौतम प्रभारी साइबर सेल नैनीताल
5- हे0का0 कुन्दन कठैत, एस0ओ0जी0
6- हे0का0 त्रिलोक रौतेल, एस0ओ0जी0
7- कानि0 भान प्रताप औली. एस0ओ0जी0
10- हेड का0 प्रताप सिह गाड़िया
11- कानि0 अनिल कुमार

ADVERTISEMENTS