मुख्यमंत्री को भाया योगर्ट का स्वाद
सीएम ने आँचल के उत्पादों की प्रशंसा की
कोटा बाग (नैनीताल) skt.com
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आंचल का उत्पादन योगर्ट काफी पसंद आया उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के द्वारा आंचल के उत्पादों की ब्रांडिंग करने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री कोटा बाग में कालाढूंगी विधानसभा के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अलावा घोड़ा लाइब्रेरी म्यर पछ्याड के कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करने के बाद जब वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टालों का निरीक्षण कर रहे थे तो इस दौरान जब वह नैनीताल दुग्ध संघ के स्टॉल पर पहुंचे।

वहां मौजूद दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा माल्यापर्ण कर शाल भेंट किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को योगर्ट भेंट किया तो उन्होंने बड़े चाव से इसका स्वाद लिया तथा आंचल के उत्पादों की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पशु उत्पादकों के उत्पादों को आंचल बहुत बढ़िया तरीके से ब्रांडिंग कर बाजार में पेश कर रहा है जो की अन्य मल्टी स्टेट दुग्ध उत्पादो के मुकाबले बेहतर है ।
इस दौरान दुग्ध संघ के प्रशासनिक प्रभारी संजय सिंह भाकुनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन