हल्द्वानी- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। हल्दूचौड़ से मोतीनगर के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल एवं जीआरपी पुलिस के जवानों ने मामले की छानबीन की। शव एक दिन मोर्चरी में रखने के बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम बसंतपुर नोनियर पूरनपुर पीलीभीत निवासी 45 वर्षीय मेजर सिंह पुत्र कुंदन सिंह 23 दिसंबर की रात हल्दूचौड़ और मोतीनगर के बीच रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे। आरपीएफ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही 108 एंबुलेंस को दी। घायल को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस बीच पुलिस ने उनके पास बरामद मोबाइल फोन पर मिले नंबर पर संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त हुई। परिजन बृहस्पतिवार को मोर्चरी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मेजर अविवाहित थे और अक्सर ट्रक चलाने शहर आते थे। कुछ दिन पहले ही वह यहां पहुंचे। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS