डोईवाला रोड एक्सीडेंट का CCTV आया सामने, हादसा देख कांप जाएगी आपकी भी रुंह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
डोईवाला रोड एक्सीडेंट

डोईवाला रोड एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. बता दें अनियंत्रित ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई थी. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

ADVERTISEMENTS
CCTV of Doiwala road accident

हादसा सोमवार सुबह का है. देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हो गया. बस का अचानक ब्रेकफेल हो गए. जब तक डंपर चालक अपने वाहन को काबू कर पाता. डंपर की चपेट में एक-एक कर वाहन आ गए

video link- https://youtu.be/s-5bEByFvE8?si=rdLM4AOpiIOAC_8a

डंपर ने अपनी आगे चल रही कार को टक्कर कार दी. जिससे कार डंपर और टोल प्लाजा के बीच ही फंस गई. हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे. दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

CCTV of Doiwala road accident

मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी रायपुर और पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के रूप में हुई है. दोनों मृतक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में नियुक्त थे. दोनों ही युवक देहरादून से टिहरी के लिए रवाना हुए थे.

ADVERTISEMENTS