पत्नी और ससुर पर पति की HIV रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें
सांकेतिक तस्वीर।

, देहरादून। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व ससुर पर एचआइवी बीमारी सार्वजनिक करने व जमीन के दस्तावेज न लौटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

प्रेमनगर कोतवाली में दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी 2019 में हुई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी से दो बच्चे हुए।

शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी दहेज उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर मायके चली गई। जब उन्होंने वापस आने का अनुरोध किया तो पत्नी ने शर्त रखी कि वह परिवार से अलग रहेगा।

2020 में उन्होंने पत्नी के साथ सुद्धोवाला में एक किराये का अपार्टमेंट लिया, जहां वह 2022 तक रहे और फिर लौट आए।

पत्नी ने फिर से व्यक्ति के माता-पिता पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए अपने मायके चली गई। आरोप लगाया कि पत्नी के झाझरा में दो युवकों के साथ संबंध थे, जिनके साथ वह शराब पीती थी।

पीड़ित ने बताया कि मार्च 2024 के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपनी जांच कराई। तब पता चला कि वह एचआइवी पाजिटिव हैं।

नवंबर 2024 में उन्होंने फास्ट-फूड रेस्टोरेंट खोला तो पत्नी व उसके स्वजन ने उनके रेगुलर ग्राहकों को उनकी बीमारी के बारे में बता दिया। ऐसे में उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा।

तलाक की बात कहने पर आरोपितों ने उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड की। आरोप है कि पत्नी व उसके पिता ने संपत्ति का रजिस्टर्ड सेल डीड चुरा लिया था, जो कि अभी भी आरोपितों के पास है। पुलिस ने शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

ADVERTISEMENTS