सीएम योगी के परिजनों के साथ गाली-गलौज करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गाली-गलौज करने वाले कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

सीएम योगी के भाई शैलेश बिष्ट की तहरीर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिजनों से गाली करने वाले कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पिछले महीने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ने सीएम योगी के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

अभद्र भाषा का किया था प्रयोग
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला बात करके सुलझ गया था। लेकिन इसके बाद फिर कांग्रेस नेता ने शैलेश बिष्ट से फोन पर बात करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके साथ ही गाली-गलौज करने के भी आरोप हैं। जिसके बाद शैलेश बिष्ट ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की।

ADVERTISEMENTS