हल्द्वानी अतिक्रमण हटाने को लेकर आईजी कुमाऊं ने साझा की यह जानकारी,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर नैनीताल पुलिस के द्वारा अपनी तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है और आईजी कुमाऊं डॉ नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे के साथ बैठक कर मुनादी भी कर ली गई है, साथ ही अतिक्रमण अभियान के लिए 14 कंपनी पैरामिलिट्री और पांच कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की मांग की गई है इसके अलावा गढ़वाल मंडल से भी पुलिस अधिकारी और सिपाहियों की डिमांड की गई है।

-->

सभी फोर्स 8 जनवरी तक हल्द्वानी पहुंच जाएगी। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि पुलिस माहौल खराब करने वालों को भी चिन्हित कर रही है इसके लिए एलआईयू के साथ ही खुफिया तंत्र को भी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा से भी पूरी निगरानी रखी जा रही है, हाईकोर्ट के आदेशों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।