दिल्ली के इस इलाके में इमारत गिरी , 3 की मौत कई घायल


Delhi news skt. com
पुरानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक बहुत दुख भरी खबर आ रही है यहां पर निर्माण अधिनियम एक बिल्डिंग की बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की संभावना है पुलिस के द्वारा फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है.। मृतको का पोस्टमार्टम किया गया है तथा अन्य घायलों की खोज की जा रही है
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
हादसे का पता चलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे के संबंध में अधिकारियों ने बताया है कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जो इमारत गिरी है उसका निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए मलबे को हटाया जा रहा है। अबतक तीन लोगों की मौत हुई है और मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हादसा कैसे हुआ? ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें