हलद्वानी – विवादित वीडियो के मामले में माफीनामा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊनी समाज को अभद्र बोलने वाले विवेक शर्मा ने लिखित में माफी मांगीl

ADVERTISEMENTS

पहाड़ी आर्मी आई थी कोतवाली घेरने पर पुलिस ने बुलाया वीडियो वायरल करने वाले को

हलद्वानी एसकेटी. com

पहाड़ी आर्मी के नगर अध्यक्ष भुवन पांडे जी के नेतृत्व में आज हल्द्वानी कोतवाली का घेराव किया गया तब पुलिस विवेक शर्मा को कोतवाली बुलाया। कोतवाली में आकर सार्वजनिक रूप से कुमाऊनी समाज से माफी मांगी और अपने शब्दों के लिए खेद प्रकट किया और खुद पत्र लिखकर माफी नामा दिया
मौजूद हमारे समाज के तमाम लोगों ने हिदायत देते हुए कहा आगे इस तरह की कोई भी,कभी भी हिमाकत मत करना हमारा समाज उदारवादी हृदय का जरूर है पर इसका मतलब यह नहीं है कि कोई हमारे अस्तित्व को ललकारेगा और हम शांत बैठ जाएंगे।

इस दौरान पहाडी आर्मी उत्तराखण्ड के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाडी हिंदू ने सख्त हिदायत दी कि इस प्रकार की कुकृत्य को सहा नहीं जाएगा, कानूनी कार्यवाही की जाएगीl कुमाऊंनी समाज का बहुत गौरवशाली इतिहास रहा हैl

कोई भी कुमाऊंनी समाज पर उंगली उठाएगा, उसकी संस्कृति, परम्परा, रीति नीति और उसकी पूर्वजो की जड़ों पर प्रतिघात करेगा, उसको हमारा विरोध सहना पड़ेगाl
इस दौरान कंचन रौतेला, कविता जीना, बविता जोशी, गीता बिष्ट, नारायण सिंह बरगली, लोक गायक पुष्कर महार, गोकुल मेहरा विनोद नेगी, हरेंद्र राणा, कमलेश खंडूरी, मदन सिंह फरत्याल, रमेश सती आदि मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS