भाई बना भाई का दुश्मन: पीट-पीटकर ले ली जान, वजह जान उड़ जाएंगे आपके भी होश,देखे वीडियो

हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हल्द्वानी में भाई ने ली अपने ही भाई की जान
video- https://youtu.be/pFLa7D6IQCM?si=qTURrEC5Y2EkRsxD
हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप जायसवाल के रूप में हुई है। संदीप ने अपने भाई सोनू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। संदीप ने सोनू को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस वजह से उतारा अपने भाई को मौत के घाट
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप जायसवाल पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन