कलगड़ी में बना नया बेली ब्रिज, गढ़वाल-कुमाऊं का टूटा संपर्क फिर से जुड़ा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
New Bailey Bridge built in Kalgadi in Pauri

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबौ के निकट कलगड़ी में नव निर्मित बेली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

कलगड़ी में बना नया बेली ब्रिज

पुल बनने से पौड़ी जिले के पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट क्षेत्र का जिला मुख्यालय से तथा पौड़ी का कुमाऊं मण्डल के रामनगर क्षेत्र से एक बार फिर सीधा यातायात संपर्क स्थापित हो गया है।कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड) धुमाकोट के अनुसार, लगभग पांच दिन में पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा।

6 अगस्त को भारी बारिश के कारण ध्वस्त हुआ था पुल

बता दें 6 अगस्त की सुबह भारी बारिश के कारण कलगड़ी में वर्ष 1970 में बना पुराना पुल ध्वस्त हो गया था, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट गया था। पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में पीडब्लूडी एनएच डिवीजन ने तत्परता और समर्पण के साथ नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया और रिकॉर्ड समय में इसे पूरा किया। पीडब्लूडी के अनुसार, कलगड़ी में 45 मीटर स्पान का बेली ब्रिज बना लिया गया है।

ADVERTISEMENTS