BREAKING! केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बवाल, श्रद्धालुओं पर किया लाठीचार्ज,देखे वीडियो




उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लाठीचार्ज किया गया है। सोनप्रयाग में यात्रियों पर लाठीचार्ज किया गया। दरअसल यात्री केदारनाथ धाम जाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने ये कदम उठाया। बता दें कि जिला प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाई है।
BREAKING! केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बवाल, यात्रियों पर किया लाठीचार्ज
केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के सोनप्रयाग में यात्रियों ने हंगामा मचाया हुआ है। यात्रा को प्रशासन ने तीन दिनों के लिए बंद किया है। लेकिन यात्री यात्रा को शुरू करने की मांग पर अड़े है। इसी बीच श्रद्धालुओं ने बैरियर तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने सोनप्रयाग में यात्रियों पर लाठीचार्ज किया।
video link- https://youtube.com/shorts/YoF4YCOMqYE?si=S1wio5vGyjP1RWME
केदारनाथ धाम जाने की कर रहे थे मांग
आपको बता दें कि पहाड़ों में जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध है। जिसके चलते यात्रा पर रोक है। अलग-अगल जगहों से पहुंचे यात्री यात्रा को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे थे। बैरियर तोड़कर यात्री आगे जाने का प्रयास कर रहे थे। जिसको देखकर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें