धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला!, अग्निवीरों के हित में लिए गए कई अहम निर्णय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


Dhami cabinet Decisions: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में आज बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। 11 बजे शुरू हुई धामी कैबिनेट में सबसे बड़ा निर्णय अग्निवीरों के हित में रहा। अब प्रदेश में पुलिस, गृह विभाग और फॉरेस्ट विभाग की भर्ती में अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS


सरकार की मानें तो साल 2026 में करीब 850 अग्निवीर रिटायर होकर वापस आएंगे। जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाने पर भी सहमति बनी। सहकारिता सेवा मंडल नीति को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। जिससे सहकारी संस्थाओं के संचालन और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

उद्योग निर्माण के क्षेत्र में भी नई मंजूरियां दी गईं। जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Dhami cabinet में ये रहें मुख्य प्वाइंट
अग्निवीरों को पुलिस, गृह और फॉरेस्ट विभाग में 10% क्षैतिज आरक्षण
आयु सीमा में भी छूट
धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
सहकारिता सेवा मंडल नीति को मंजूरी
उद्योग निर्माण में नए प्रस्तावों को हरी झंडी

ADVERTISEMENTS