ब्रेकिंग -भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज 8अक्टूबर को भी स्कूलो की..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल एसकेटी डॉट कॉम

#Heavy rain alerts बारिश के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने आज 8 अक्टूबर को भी सभी उन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है जिनमें विगत दिवस छुट्टी थी.

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी तथा प्राइवेट स्कूल बाड़ी केंद्र आज 8 अक्टूबर को भी शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक बंद रहेंगे . विगत 7 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा जिलाधिकारी द्वारा की गई थी लेकिन इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 8 अक्टूबर को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है

ADVERTISEMENTS