ब्रेकिंग।एसटीएफ के SSP अजय सिंह का तबादला, कई अन्य पुलिस अधिकारियों भी बदले गए

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। एसटीएफ में शानदार काम कर रहे अजय सिंह को सरकार ने एसटीएफ से हटा कर हरिद्वार का एसएसपी बना दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार के मौजूदा एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी कारागार बना दिया गया है।

ADVERTISEMENTS


वहीं अब एसटीएफ के कप्तान आयुष अग्रवाल होंगे। आईपीएस आयुष अग्रवाल को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है।


अजय सिंह ने एसटीएफ एसएसपी रहते हुए UKSSSC पेपर लीक मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। अजय सिंह बेहद तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं और यही वजह रही कि एसटीएफ ने कई बड़े लोगों पर भी हाथ डाला और उन्हें जेल के पीछे पहुंचाया। हाकम सिंह इनमें से एक है।


वहीं UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच चल रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल होनी है। ऐसे में अचानक ही अजय सिंह का तबादला कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS