ब्रेकिंग-अब जाम से मुक्त रहेंगी हल्द्वानी शहर की सड़कें, नगर निगम ने बनाया ये प्लान

Ad Ad
ख़बर शेयर करें
ganga dashera haridwar traffic jam

हल्द्वानी में दीपावली के मौके पर नगर निगम ने शहरवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करने के लिए अब प्राइवेट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।

नगर निगम बनाएगा प्राइवेट वेंडिंग जोन

हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी शहर के आसपास कोई भी व्यक्ति, जिसके पास 4 से 5 एकड़ भूमि हो, वह नगर निगम से अनुमति लेकर अपनी जमीन पर वेंडिंग जोन बना सकता है। इससे जहां एक ओर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, वहीं दूसरी ओर लोगों को एक ही स्थान पर बाजार की सुविधा मिलेगी।

जाम से मुक्त रहेंगी हल्द्वानी शहर की सड़कें

मेयर ने बताया कि यह कदम अतिक्रमण पर रोक लगाने और सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी ठेलों को व्यवस्थित करने की दिशा में अहम साबित होगा। इसके साथ ही नगर निगम ने आज से ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मेयर ने किया अपने कार्यों का ब्यौरा पेश

मेयर गजराज बिष्ट ने इस दौरान पिछले 9 महीनों में नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा भी पेश किया। वहीं नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि वह जल्द ही शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्थायी समाधान निकालने जा रहे हैं।