ब्रेकिंग-स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोपी सीएम के पीए विभव हुए यहाँ से गिरफ्तार
दिल्ली skt. com
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब विभव को लेकर अस्पताल ले जाएगी और कुछ देर में उसकी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है.
दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं. दरअसल 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे.
इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई और शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए जिसमें विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए. मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



IANETL 2026 एमआईईटी नर्सिंग सम्मलेन राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटे मंथन में
मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की पाटल से की ह*त्या