ब्रेकिंग – यहाँ बरसात शुरू हुई नहीं कि दुर्घटना घट गई, 5 घायल 1 महिला की मौत
ADVERTISEMENTS
सोनप्रयाग एसकेटी डॉट कॉम
बरसात शुरू होते हैं भयंकर घटनाएं सामने आती जा रही है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होने लगी है. लगातार बारिश शुरू हो रही है सड़कों पर मलवा आने के साथ में सड़क धंसने भी लगी है .
ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग गौरीकुंड मार्ग के नजदीकी मनु कुटिया जगह का है जहां मालवा गिरने से एक वाहन दब गया उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई .
स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है मृतक महिला के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


