ब्रेकिंग-हलद्वानी के मुखानी थानांतर्गत सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फाँसी ,कमरे में मिली 4 दिन पुरानी लाश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

haldwani skt. com

हल्द्वानी के मुखानी थाना अंतर्गत घूनी ग्राम पंचायत के खेमपुर तोक में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है ।मृतक विनोद उम्र लगभग 24 के मौत की खबर पड़ोसियों को बदबू आने पर लगी।

जब दरवाजा तोड़ा गया तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई युवक फांसी पर लटका हुआ मिला आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा घूनी के खेमपुर तोक में महेंद्र सिंह बिष्ट के फॉर्म में किराए पर रहने वाले विनोद ने फांसी लगा ली बताया जाता है कि उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा उसे कैंपस में रहने वाले लोगों का कहना है कि मदनलाल नाम के एक व्यक्ति के चार लाख रुपये यहां से चोरी हो गए थे तथा वह अपने घर गए थे यह लड़का भी पड़ोस में रहता था तथा जब वह यहां पर आया तो उसने घर के दरवाजे टूटे हुए देखें उसने इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी ।

और यह लड़का भी स्वयं थाने में पड़ोसियों के साथ गया लेकिन इसके बाद जब भैया दूज पर यह पड़ोसी बरेली स्थित अपने घर चले गए। जब वापस लौटे तो बदबू आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वहां पर लड़का फांसी पर लटका हुआ मिला लड़के ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई तथा किसने उसे यह सब करने के लिए उकसाया होगा। यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

ADVERTISEMENTS