ब्रेकिंग – @हल्द्वानी मुखानी थाने के इस इलाके मे दिन दहाड़े हुई चोरी ज्वेलरी एवं नगदी हुई साफ देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मुखानी हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी पुलिस के लिए दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं सिरदर्द बनती जा रही है. कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है. मुखानी थाने के सामने इमली धढ़े मामला शांत रहने के बाद लामाचौड़ चौकी अंतर्गत गुनीपुर जीवानंद गांव मे शिक्षक भुवन जोशी के घर मे दिन दहादे चोरों ने धावा बोल घर से जवेलरी एवं 18000 नगद राशि पर हाथ साफ कर लिया..

शिक्षक भुवन चंद्र जोशी का परिवार यहाँ नर्सरी के पीछे रहता है. परिवार के साथ घोड़ाखाल मंदिर गया था. शाम को 4 बजे वापस लौटे तो घर का गेट तो बंद था लेकिन अंदर का कुंडा तोड़ा था. घर मे सामान ईधर उधर बिखरा देखा तो परिजनों के हाथ पाँव फूल गए. अंदर देखा तो mata जी के कमरे के बक्से का कुंडा तोड़ा हुआ था. उसमें से चांदी के जेवर एवं 18000 रुपए की नगदी गायब मिली. साथ ही घर मे रखे 2 मोबाईल भी साफ कर लिए गए.

अड़ोस पड़ोस से पता किया तो उन्हें कोई जानकारी नहीं हुई.देर शाम पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने तहरीर ले ली है. सूत्रों के अनुसार सुबह उनके घर कारपेंटर आया था.

ADVERTISEMENTS