ब्रेकिंग -शासन ने सूचना में इन अधिकारियों को दिया नए साल का तोहफा

ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। जिसके अनुसार वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

उत्तराखंड के पत्रकारों का सबसे सशक्त संगठन, देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल और प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा प्रदेश सचिव  महेन्द्र सिंह नेगी ने आशीष त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय तथा एल डी भट्ट  को  पदोन्नति होने पर बधाई दी है